सी.ए.परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 20, 2022

सी.ए.परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट


लखनऊ, (मानवी मीडिया) सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों ने चार्टड एकाउन्टेन्सी (सीए-2022) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर सिटी मांटेसरी स्कूल का गौरव बढ़ाया है। चार्टड एकाउन्टेन्ट बनने वाले इन छात्रों में स्वप्निल अग्रवाल, शिवांगी कश्यप व इकरा मिर्जा बेग शामिल हैं। चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की परीक्षा इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसके परिणाम घोषित कर दिये  गये हैं। यह जानकारी  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने दी है।  शर्मा ने बताया कि इन छात्रों की सफलता पर सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने मेहनत व लगन के दम पर अपने सपनों को साकार किया है।   इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी मांटेसरी के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन तीनों मेधावी छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र स्वप्निल अग्रवाल ने आई.एस.सी. की परीक्षा राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से 91.50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की जबकि शिवांगी कश्यप ने 96.75 प्रतिशत अंकों के साथ आई.एस.सी. की परीक्षा सी.एम.एस. चौक कैम्पस से उत्तीर्ण की। इसी कैम्पस से इकरा मिर्जा बेग ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ आई.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर, मार्गदर्शन, उत्साह व आत्मविश्वास प्रदान करता है और यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र आई.ए.एस., आई.पी.एस., पी.सी.एस., इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए आदि प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं।



Post Top Ad