ब्लाइन्ड मर्डर केस का खुलासा, दो अभियुक्त एस0टी0एफ0 द्वारा कानपुर देहात से गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 31, 2022

ब्लाइन्ड मर्डर केस का खुलासा, दो अभियुक्त एस0टी0एफ0 द्वारा कानपुर देहात से गिरफ्तार

लखनऊ  ( मानवी मीडिया) एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को थाना नारपोली, भिवन्डी, ठाणे शहर, महाराष्ट्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2022 धारा- 302,201 भा0द0वि0 ब्लाइन्ड मर्डर केस का खुलासा करते हुए शव की पहचान कर हत्या में शामिल सत्यम व अवधेश को जनपद- कानपुर देहात से गिरफ्तार करनें में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई । 

अभियुक्तों का विवरणः-

1- सत्यम सिंह पुत्र सुरेश सिंह नि0 सरायखाली थाना- असोथर, जिला-फतेहपुर हाल पता मो0 रहीमनगर कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद- कानपुर देहात ।  

2- अवधेश सिंह पुत्र श्याम सिंह नि0 मो0 रहीमनगर कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद- कानपुर देहात ।

बरामदगीः-   

1- दो अदद आधार कार्ड

2- दो अदद मोबाइल फोन (एक मोबाइल मृतका का)

गिरफ्तारी का स्थान व समयः-

मो0 रहीम नगर कस्बा व थाना- रसूलाबाद जनपद-कानपुर देहात, दिनांक 31-07-2022 समय प्रातः 06.36 बजे 

थाना नारपोली, भिवन्डी, ठाणे शहर, महाराष्ट्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2022 धारा- 302/201 भा0द0वि0 ब्लाइन्ड मर्डर केस का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु महाराष्ट्र पुलिस द्वारा एस0टी0एफ0 से सहयोग मांगा गया, जिस पर डा0 राकेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 लखनऊ के पर्यवेक्षण में उ0नि0 फिरोज खाँ के नेतृत्व में हे0का0 गिरजा शंकर यादव, हे0का0 कुलदीप सिंह, आरक्षी मुकेश प्रजापति की टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

अभिसूचना संकलन की कार्यवाही में ज्ञात हुआ कि कुछ लोग भिवण्डी से भागकर कानपुर देहात में रह रहे हैं। दिनांक 30-07-2022 को एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ पर एपीआई चेतन पाटिल, पीएन सन्दीप यादव, पीएन राजेश पाटिल, पीसी जनार्धन बन्दगर थाना नारपोली, भिमन्डी, ठाणे सिटी, महाराष्ट्र से आये तथा अज्ञात मर्डर केस के सम्बन्ध में सूचनाओं का आदान प्रदान कर विश्लेषण किया गया तो ज्ञात हुआ कि घटना में शामिल अभियुक्तगण जनपद-कानपुर देहात और जनपद- फतेहपुर में छिपकर रह रहे हैं। 

अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना मिली कि आज दिनांक 31-07-2022 को घटना में शामिल अभियुक्त जनपद-कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र में हैं। इस सूचना पर विश्वास करते हुए महाराष्ट्र पुलिस व एस0टी0एफ0 की टीम थाना रसूलाबाद क्षेत्र कानपुर देहात पहुँची और अभियुक्तों की पहचान कर उनको आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम ने बताया कि वह मृतका नफीसा को जानता था, जिसके साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रहा था तथा आये दिन दारू पीने की बात को लेकर इन दोनों में आपस में झगडा होता रहता था। दि0 01-07-2022 को भी यही हुआ, नशे में सत्यम ने उसे मार दिया, जिसमें लड़की की मृत्यु हो गई। उसने सुमित और अवधेश व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाकर अपने को बचाते हुए सभी अलग-अलग भाग लिये। मैं और अवधेश भी छिप-छिपाकर स्थान बदल बदल कर रह रहे थे। आज किसी काम से हम लोग मिले थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों को थाना रसूलाबाद, जनपद- कानपुर देहात में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना नारपोली, भिवन्डी, ठाणे सिटी, महाराष्ट्र पुलिस व्दारा की जा रही है ।

Post Top Ad