उ0प्र0 ;;3 मजारों में तोड़-फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 25, 2022

उ0प्र0 ;;3 मजारों में तोड़-फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार


बिजनौर (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में रविवार की शाम असामाजिक तत्वों ने चार अलग-अलग स्थानों पर मजारों पर तोड़फोड़ कर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक (बिजनौर) दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार शाम को पीआरवी सूचना प्राप्त हुई। शेरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुब शाह थाने के पास स्थित एक मजार, हरेवली में जलाल शाह, घोसियावाला गांव की भूरे शाह मजार व एक अन्य मजार पर तोड़फोड़ की। मजार पर पड़ी चादर को भी जलाया गया।

एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कमाल और मोहम्मद आदिल गिरफ्तार किया, जिन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शेरकोट में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश को रोका गया है। धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फील्ड अधिकारियों को और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और लगातार सोशल मीडिया की निगरानी भी चल रही है।

Post Top Ad