डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल


बागपत (मानवी मीडिया
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल मिल गई है। राम रहीम सिंह 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद थे। रोहतक जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें एक महीने की पैरोल मिली है और वह शुक्रवार को जेल से बाहर गए। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक महीने की पैरोल मिलने के बाद शुक्रवार तड़के ही कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचे। बताया गया है कि पैरोल के एक महीने की अवधि राम रहीम सिंह इसी आश्रम में पूरी करनी है। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।

बागपत पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा को आश्रम पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी पैरोल अर्जी में इस बार गुरमीत राम रहीम सिंह ने बागपत के बरनावा आश्रम में रहने की बात रखी थी जिसके बाद हरियाणा शासन ने बागपत पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। बताया गया कि बागपत पुलिस ने राम रहीम पर जिले में कोई मुकदमा दर्ज नही होने और गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नही होने के साथ साथ सुरक्षा मुहैया कराने की भी रिपोर्ट दी थी।

डेरा प्रमुख हरियाणा के सिरसा स्थित अपने आश्रम व डेरा' के मुख्यालय में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। उन्हें अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। डेरा प्रमुख को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। 2019 में उन्हें और तीन अन्य को एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें हत्याओं के लिए अपने सह-आरोपियों के साथ साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था।


Post Top Ad