मुकेश शर्मा कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं में अत्यंत लोकप्रिय और निर्विवाद राजनीति करने की छवि वाले नेता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 8, 2022

मुकेश शर्मा कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं में अत्यंत लोकप्रिय और निर्विवाद राजनीति करने की छवि वाले नेता

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)मुकेश शर्मा अत्यंत कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं में अत्यंत लोकप्रिय और निर्विवाद राजनीति करने की छवि स्थापित करने वाले सर्वमान्य नेता है।

मुकेश शर्मा जनवरी 2016 से लखनऊ महानगर अध्यक्ष हैं और लखनऊ महानगर अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ महानगर की सभी 6 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 2017 के नगर निगम चुनाव में लखनऊ से महापौर विजयी हुई थी जब 57 सीटें जीतकर नगर निगम सदन में बहुमत प्राप्त किया था।

2019 लोकसभा चुनाव में भी 2014 चुनाव से बड़ी जीत हासिल की। 2022 के चुनाव में 4 सीटों पर विजय प्राप्त की व 2  में पार्टी उप विजेता रही।

1998 से भारतीय जनता पार्टी संगठन में युवा मोर्चा अध्यक्ष से राजनीति में शुरुआत करने के उपरांत 2000 में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, 2002 में मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए 2007 में लखनऊ महानगर के लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी बने जिसके उपरांत लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष, और 2012 में महानगर महामंत्री निर्वाचित हुए। विभिन्न  दायित्वों का निर्वहन करते हुए 2016 में पहली बार महानगर अध्यक्ष बने और तब से अब तक लगातार लखनऊ महानगर संगठन अध्यक्ष के रूप  में दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

2019 विधानसभा उपचुनाव और 2022 विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदार थे


Post Top Ad