यूपी प्रेस क्लब में बड़े मंगल का भण्डारा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 14, 2022

यूपी प्रेस क्लब में बड़े मंगल का भण्डारा

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के पांचवे मंगलवार को लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में यूपी प्रेस क्लब मे विधि-विधान के साथ बजरंगबली भगवान का पूजन-अर्चन कर भव्य भंडारा हुआ। 

           इस सुअवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी,अपर मुख्य सचिव सूचना डा.नवनीत सहगल ,लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार, एमएलसी पवन सिंह चौहान,  एम एल सी विजय बहादुर पाठक, विधायक राकेश प्रताप सिंह, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी,दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेन्द्र तिवारी,भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह , रालोद नेता अनिल दुबे , विशेष सचिव कृषि राजेन्द्र सिंह, निदेशक पंचायत अनुज झा, सूचना आयुक्त सुभाष सिंह, सहायक आयुक्त आबकारी धीरज कुमार सिंह , क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू , निदेशक विल्सन हॉस्पिटल आशुतोष श्रोती समेत राजधानी के अधिकाशं पत्रकारों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शाम तक श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सायं सपा के पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, भाजपा के पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह भी भंडारे में पहुंचे और प्रसाद गृहण किया।
इन सभी महानुभाव के अतिरिक्त पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह हवीव सिद्दीकी शिव शरण सिंह देवराज सिंह अविनाश शुक्ला शैलेश प्रताप सिंह रामप्रताप यादव धर्मेंद्र सिंह कौशिक विकास श्रीवास्तव अमिताभ नीलम प्रेम कांत तिवारी उषा सिंह राम सिंह तोमर अजय सिंह राजू यादव कई गणमान्य इस आयोजन में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किए

Post Top Ad