महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला का किया गया आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 28, 2022

महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला का किया गया आयोजन


लखनऊ: (मानवी मीडिया)
उ.प्र. राज्य महिला आयोग में परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष,  विमला बाथम की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्षा  विमला बाथम, उपाध्यक्षा (द्य)  सुषमा सिंह,  अंजु चौधरी, सदस्य सचिव  अर्चना गहरवार, निदेशक मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 डॉ. अनीता ओली जोशी, निदेशक परिवार कल्याण विभाग उ.प्र. डॉ0 संगीता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. अनीता ओली जोशी व डॉ. संगीता द्वारा प्रदेश में महिलाओं के लिये संचालित मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोरी सुरक्षा योजना, मैन्सटुअल हाईजीन कार्यक्रम (राज्य सरकार योजना), नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, निर्माण कार्य एवं 102 राष्ट्रीय एम्बुलेन्स सेवा, परिवार नियोजन कार्यक्रम, हौसला साझेदारी, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, एल.एम.सी. आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी जनसुनवाई/जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को सम्बन्धित उपरोक्त विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिये जाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आयोग की अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में पूर्व में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मिशन-शक्ति के अन्तर्गत आयोजित जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से प्रदेश की महिलाओं को प्रभावी व त्वरित लाभ दिलाये जाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्यगण  अनीता सिंह,  सुमन चतुर्वेदी,  इन्द्रवास सिंह, निर्मला द्विवेदी,  राखी त्यागी,  निर्मला दीक्षित, डॉं. कंचन जायसवाल,  प्रभा गुप्ता,  पूनम कपूर,  मनोरमा शुक्ला,  ऊषारानी,  अनीता सचान, शशि मौर्या,  कुमुद श्रीवास्तव,  रामसखी कठेरिया,  संगीता तिवारी,  अवनी सिंह,  सुमन सिंह,  अंजू प्रजापति,  अर्चना,  मिथिलेश अग्रवाल,  रंजना शुक्ला, आयोग की विधि अधिकारी मीता पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी स्वाति वर्मा, डॉ. अनीता ओली जोशी, निदेशक मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ.प्र., डॉ. संगीता, निदेशक परिवार कल्याण विभाग उ.प्र.  लखनऊ सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad