मथुरा में मिलेगा स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

मथुरा में मिलेगा स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव


मथुरा (मानवी मीडिया)  मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशव वाटिका का सौंदर्यकरण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके कायाकल्प की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए पहले ढाई करोड़ का प्रस्ताव ता जिसे बढ़ाकर साढ़े नौ करोड़ रुपये कर दिया है। इस वाटिका में म्यूजिकल फाउंटेन, घूमने के लिए पाथ वे जैसी कई सुविधाएं भी होंगी। इसमें लगे म्यूजिकल फाउंटेन स्विट्जरलैंड में लगे म्यूजिकल फाउंटेन की तर्ज पर होंगे। खास बात है कि 24 साल से इसमें प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार था जो अब पूरा हुआ और अब ये और अनोखा भी होगा।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थलि स्थित केशव वाटिका करीब साढ़े तीन एकड़ में हैं। यहां श्रद्धालु आराम कर सकते थे। हालांकि शाही मस्जिद ईदगाह के कारण 24 साल इसमें श्रद्धालु प्रवेश नहीं कर पाए। अब पारित प्रस्ताव के अनुसार केशव वाटिका का सुंदरीकरण द्वापरयुग की तरह किया जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन पर करीब साढ़े चार करोड़ खर्च होंगे। रेलिंग पत्थर की लगाई जाएंगी और घूमने के लिए पाथ वे बनेगा। बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी और शौचालय भी बनेंगे। वाटिका में श्रद्धालु आराम कर सकेंगे। 

गौरतलब हो कि साल 1995 में विहिप ने वृंदावन रोड स्थित बिड़ला मंदिर के निकट विष्णु महायज्ञ आयोजित किया। प्रशासन ने अप्रिय घटना होने की आशंका में शाही मस्जिद ईदगाह के ठीक पीछे श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित केशव वाटिका में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। वर्ष 2017 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केशव वाटिका खुलवाने को ज्ञापन दिया। फरवरी 2018 में होली के मौके पर सीएम जब जन्मस्थान आए, तब भी वाटिका खुलवाने की मांग रखी गई। शासन के निर्देश पर अगस्त 2019 में श्रद्धालुओं के लिए वाटिका खुल गई।


Post Top Ad