उपमुख्यमंत्री केशव बोले- सपा सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 20, 2022

उपमुख्यमंत्री केशव बोले- सपा सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे


अंबेडकरनगर  (मानवी मीडिया
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बन्दीपुर में अमृत सरोवर योजना का लोकार्पण करने के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। प्रारंभ में हमारे पुरखे भी तालाब और कुएं को खोदकर जल की समस्या से लोगों को निजात दिलाते थे।


हमने अपने निजी स्वार्थ में तालाबों का अस्तित्व मिटा दिया। नदी भूमि को भी कब्जा कर उसके अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। फलस्वरूप गर्मी के दिनों में वाटर लेवल डाउन हो जाता है। पीने का पानी नलों में नहीं मिल पाता है। ट्यूबल में भी पानी नहीं आता।


पहले इतने पेड़ होते थे कि उनसे मिलने वाले फलों को हम रिश्तेदारों को स्वागत में बुलाकर खिलाते थे। पेड़ों से कटने से वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। पहले योजनाएं कमीशन की भेंट चढ़ जाती थीं। समाजवादी पार्टी की सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे हम हर गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाएंगे। हम बेईमानी नहीं होने देंगे। भ्रष्टाचारियों को कठोर दंड देंगे।

डिप्टी सीएम ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय व शादी अनुदान के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया।

Post Top Ad