कुक्कुट/बत्तख प्रक्षेत्रों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण योजना हेतु 44.03 लाख की धनराशि स्वीकृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 8, 2022

कुक्कुट/बत्तख प्रक्षेत्रों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण योजना हेतु 44.03 लाख की धनराशि स्वीकृत


लखनऊ: (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कुक्कुट विकास के लिए राजकीय कुक्कुट/बत्तख प्रक्षेत्रों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण योजना हेतु 44.03 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु स्वीकृत की गयी है।

इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 द्वारा स्वीकृत धनराशि का व्यय/उपयोग योजना के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाये।

Post Top Ad