सभी जनपदों में प्लेसमेंट डे पर 264 कंपनियों ने 3624 युवाओं का किया चयन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 21, 2022

सभी जनपदों में प्लेसमेंट डे पर 264 कंपनियों ने 3624 युवाओं का किया चयन

लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि  प्रदेश के सभी जनपदों में प्लेसमेंट डे का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट डे पर 264  कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों के द्वारा 3624 युवाओं का चयन किया गया।    प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्लेसमेंट डे पर  10,234  युवाओं ने प्रतिभाग किया। 

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश की सभी आईटीआई में योग दिवस मनाया गया।  जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं  सभी छात्र छात्राओं ने योग किया। विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने भी जनपद लखनऊ की आईटीआई में अधिकारियो तथा कर्मचारियों के साथ योग किया। उन्होंने लोगो को नियमित योग करने की अपील की। 

Post Top Ad

Responsive Ads Here