फाइव स्टार होटल में 24 वर्षीय महिला कर्मचारी से हैवानियत, बाथरूम में 15 साल के लड़के ने बनाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 18, 2022

फाइव स्टार होटल में 24 वर्षीय महिला कर्मचारी से हैवानियत, बाथरूम में 15 साल के लड़के ने बनाया

देहरादून (मानवी मीडिया): देहरादून के मसूरी रोड पर स्थित एक पांच सितारा होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली 24 वर्षीय महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने किशोर को संरक्षण में ले लिया है। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था। लेकिन, इससे पहले ही यह घटना हो गई। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। महिला वहां से बाहर निकली और ‌लड़के बारे में जानकारी दी।

पता चला कि किशोर छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ ठहरा हुआ है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद वहां फोर्स पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि ‌चेक की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है, लेकिन वह कद काठी में काफी मजबूत है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है,‌ जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here