11जून को कंपनी द्वारा आईटीआई अलीगंज में अप्रेंटिस और नीम प्रशिक्षण दिलाने हेतु युवाओं का करेगी चयन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 5, 2022

11जून को कंपनी द्वारा आईटीआई अलीगंज में अप्रेंटिस और नीम प्रशिक्षण दिलाने हेतु युवाओं का करेगी चयन

लखनऊ: (मानवी मीडिया)राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 11 जून, 2022 को सी. एन. एच. इंडस्ट्रियल इंडिया कंपनी युवाओं को अप्रेंटशिप और नीम प्रशिक्षण दिलाने के लिए चयन करेगी। ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर एम.ए. खाँ ने बताया कि आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष रखी गई है। आईटीआई ट्रेड की योग्यता में फिटर, मेकिनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पेंटर और इलेक्ट्रिशियन वर्ष 2020, 2021 एवं 2022 में पास करने वाले युवा इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु पात्र होंगे। इसी तरह डिप्लोमा योग्यता में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल वर्ष  2020, 2021  एवं 2022 में  पास करने वाले युवा  इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी हेतु प्लेसमेन्ट अनुभाग, लखनऊ के दूरभाष 0522-7118462 पर सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक सम्पर्क कर किया जा सकता है।

Post Top Ad