योगी' बनना चाहते हैं तो करे योग: - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 13, 2022

योगी' बनना चाहते हैं तो करे योग:


लखनऊ (मानवी मीडिया)सूचना प्रसारण मंत्रालय की इकाई प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो  लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2022 के मौके पर विशेष जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत गोष्ठी,योगाभ्यास, विविध  प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एम.पी.बी. पब्लिक स्कूल, कसमंडी कलां, मलिहाबाद, लखनऊ में किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आम व्यक्ति के जीवन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारें में बताया गया।

बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  रामचंद्र सिंह प्रधान ,सदस्य विधान परिषद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग करने के लिए सिर्फ भारतीयों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को प्रेरित किया है।योग से भारत विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हमारे देश के ऋषि मुनि 500 सालों तक जीवित रहते थे।योग से सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक विकार भी दूर होते है।उन्होंने कहा कि अगर आप प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा बनना चाहते है तो योग करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दूरदर्शन के  अपर महानिदेशक आर. पी. सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से आज देश के हर घर में योग किया जा रहा है।योग के माध्यम से नागरिक बीमारियों से दूर रह सकते है।उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से भारत आज पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।

प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो के संयुक्त निदेशक मनोज वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -2022 में हर भारतीय को बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को उनके विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर  अनीता सिंह , पूर्व उपाध्यक्ष ,राज्य महिला आयोग ने कहा कि आगामी 21 जून को कसमंडी कलां क्षेत्र में सभी ग्रामीणों को एकत्रित करके सामूहिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2022 का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ लेखाकार  शिवतोष द्विवेदी ने कहा कि योग शब्द का अर्थ है लोगों को जोड़ना ,इसलिए लोग और विश्व से जुड़ने के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की रूपरेखा और नियोजन लोक सम्पर्क ब्यूरो के  लक्ष्मण शर्मा ने  तैयार की।नटराजन पपेट ग्रुप ने कठपुतली के माध्यम से बच्चों के लिए योग ज्ञान वृद्धि के लिए कार्यक्रम की प्रस्तुति की, राजेंद्र विश्वकर्मा ने मंच संचालन किया।

Post Top Ad