माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद, पूजा के दौरान हार्ट अटैक से निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 21, 2022

माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद, पूजा के दौरान हार्ट अटैक से निधन


जम्मू
 (मानवी मीडिया): माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीर चंद रोज की तरह आज भी सुबह करीब 5 बजे उठे थे। जब वह पूजा कर रहे थे तो उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। नारायण अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। उनकी मौत के पीछे हार्ट अटैक को कारण बताया जा रहा है।

उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे कटड़ा के श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। इस गमगीन दृश्य को देखकर हर किसी की आंखों से आंसू थे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के समय से ही माता के भवन बतौर पुजारी अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Post Top Ad