उ0प्र0:: राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 15, 2022

उ0प्र0:: राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी


लखनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों

को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने अपने संदेश में कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि के प्रति प्रेम का भाव और  सत्य, अहिंसा एवं करूणा के भगवान बुद्ध के संदेश आज दौर में और भी प्रासांगिक हो गए हैं I 

भगवान बुद्ध के उपदेशों को सदैव स्मरणीय बताते हुए अपने संदेश में राज्यपाल जी ने कहा 

कि उन्होंने पूरी मानवता को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। उनके सदैव अनुकरणीय विचार आज के परिप्रेक्ष्य में और भी प्रासांगिक हैं, जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव एवं युद्ध के बादल छाये हुए हैं। उनके बताये हुये मार्ग पर चलकर ही मानवता की सेवा की जा सकती है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से बुद्ध जयंती/बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र पर्व को पारंपरिक हर्षोल्लाश एवं श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here