अखिलेश यादव ने स्वा अनंतराम जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको किया नमन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 1, 2022

अखिलेश यादव ने स्वा अनंतराम जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको किया नमन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)बाराबंकी के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री  अनन्तराम जायसवाल की 98वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने स्वर्गीय जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।  

    अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय जायसवाल ने सांसद, विधायक तथा मंत्री पदों पर रहते हुए गरीबों, किसानों और पिछड़ों की आवाज उठाई तथा उनके लिए संघर्ष किया। वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के पुराने नेताओं की कतार में थे। समाजवादी आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी।  

   इस अवसर पर स्वर्गीय जायसवाल  के प्रपौत्र  दर्श जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी तथा अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Post Top Ad