पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन को लेकर तय किया गया रेट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 30, 2022

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन को लेकर तय किया गया रेट


लखनऊ (मानवी मीडिया) गाजीपुर तक 341 किमी. के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल लगना शुरू हो जाएगा। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये टोल देना होगा। हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये तथा बस -ट्रक के लिए 2145 रुपये देने होंगे। टोल की दरें आगरा-लखनऊ एक्ससप्रेसवे के समान ही रखी गईं हैं। इन दरों में सरकार द्वारा दी जाने वाली 25 प्रतिशत की छूट शामिल है। 

यूपीडा ने टोल दरों की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। अब इस एक्सप्रेसवे पर कहीं से भी चढ़ने पर टोल देना होगा। अभी तक इस एक्सप्रेसवे पर बिना टोल के वाहन आ जा रहे थे। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया  कि लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा सहित कुल 13 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। एक्सप्रेस वे पर बीच के एंट्री/एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित टोल प्लाजाओं के संचालन तथा टोल कलेक्शन तथा 06 एम्बुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहन (आवश्यक कार्मिकों सहित) उपलब्ध कराए जाने के लिए निजी एजेंसी का चयन हो गया है। यह कंपनी टोल वसूलेगी और इसके बदले साल में एकमुश्त 222 करोड़ रुपये यूपीडा को देगी। राज्य सरकार टोल वसूली से राजस्व प्राप्त होने के साथ-साथ वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा भी की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इस निर्णय से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें 
वाहन का प्रकार                                                       टोल की दरें (25 प्रतिशत छूट के साथ)
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए                                  675 रुपये
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस                       1065 रुपये 
बस या ट्रक                                                                              2145 रुपये

भारी निर्माण कार्य मशीन 
बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरी)                                            3285 रुपये 
विशाल आकार वाहन (7 या अधिक धुरी)                                       4185 रुपये

Post Top Ad