गूगल क्रोम उपभोक्ता सावधान! तुरंत कर लें ये काम नहीं तो हो जाएंगे हैकर्स का शिकार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 18, 2022

गूगल क्रोम उपभोक्ता सावधान! तुरंत कर लें ये काम नहीं तो हो जाएंगे हैकर्स का शिकार


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): गूगल क्रोम दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वेब ब्राउज़रों में से एक है। अगर आपका कंप्यूटर या लैपटॉप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहा है तो आपको इसे तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए। गूगल ने पिछले तीन सप्ताह में तीन सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं और ये अपडेट गूगल क्रोम ब्राउजर के लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम में मौजूद एक खामी की वजह से 320 करोड़ यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में पड़ गई थी। गूगल क्रोम में नया जीरो डे थ्रेट मिला था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स क्रोम यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकते थे और उन्हें अपना शिकार बना सकते थे। हालांकि, कंपनी ने इसका फिक्स जारी कर दिया है। 

कंपनी ने यूजर्स से कहा है कि सभी अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। गूगल ने नए अपडेट के साथ बग को फिक्स कर दिया है। गूगल क्रोम के इस बग की पहचान CVE-2022-1364 के रूप में हुई है। इस बग फिक्स करने के बाद गूगल ने क्रोम का 100.0.4896.127 वर्जन जारी किया है जो कि विंडोज, Mac और Linux तीनों प्लेटफॉर्म के लिए है। यदि आप Microsoft Edge, Brave, Vivaldi या Opera भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपडेट की जरूरत है।

 गूगल ने नया अपडेट तो जारी कर दिया है लेकिन यह भी कहा है कि क्रोम अपने आप अपडेट नहीं होगा यानी यूजर्स को मैनुअल तौर पर अपने क्रोम वेब ब्राउजर को अपडेट करना होगा। तो आप भी अपने क्रोम ब्राउजर के अबाउट में जाकर अपडेट के लिए चेक कर सकते हैं। यदि अपडेट उपलब्ध है तो तुरंत अपडेट करें और यदि अपडेट नहीं आया है तो कुछ दिनों के लिए ब्राउजर में सोशल मीडिया अकाउंट लॉगिन करने और बैंकिंग ट्रांजेक्शन से बचकर रहें।

Post Top Ad