05 वर्षों में परिवहन सेवाओं से जुड़ेगी, प्रदेश की सभी ग्राम सभाएं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 19, 2022

05 वर्षों में परिवहन सेवाओं से जुड़ेगी, प्रदेश की सभी ग्राम सभाएं


लखनऊ (मानवी मीडिया)उ0प्र0 के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक ग्रामसभा परिवहन सुविधाओं से जुड़े। परिवहन विभाग आगामी 05 वर्षों में रोडमैप तैयार करके प्रदेश के सभी नागरिको को परिवहन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  के दूसरे कार्यकाल में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मुझे दी गयी है। शीघ्र ही एक उत्तम परिवहन सुविधा प्रदेश के सभी नागरिकों को मिलेगी। विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने एवं शासन की योजनाओं/परियोजनाओं को धरातल पर लाने के निर्देश दे दिए गये हैं। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को धरातल पर काम करना होगा। किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी या अफसरशाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त की जायेगी। भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी विकास देना सरकार की प्राथमिकता है। 


Post Top Ad