भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 21, 2022

भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय


चंडीगढ़ (
मानवी मीडियापंजाब की भगवंत मान सरकार में शपथ लेने के साथ ही विभागों का बंटवारा भी हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद राज्य का गृह विभाग संभालेंगे। इसके अलावा हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री, डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री, हरजोत एस बैंस को कानून एवं पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।  

बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में शनिवार को एक महिला समेत दस विधायकों को शामिल किया गया था। बाद में विस्तार के लिए सात बर्थ खाली छोड़ दी गई हैं।

सोमवार को हुए विभागों के बंटवारे में डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया गया है।

इसके अलावा कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री और ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल के साथ-साथ आपदा मंत्रालय दिया गया है।

Post Top Ad