केशव मौर्य के इलाके में बवाल, 400 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, पुलिस पर हमले का आरोप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 11, 2022

केशव मौर्य के इलाके में बवाल, 400 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, पुलिस पर हमले का आरोप


 लखनऊ (मानवी मीडिया) डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इलाके सिराथू में बवाल, 400 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, पुलिस पर हमले का आरोप

कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा की गिनती के दौरान गणना रोकने पर हुए बवाल में सपाइयों पर शिकंजा कसा गया है। नवीन मंडी ओसा में गुरुवार की शाम को हुए बवाल में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

400 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ इंस्पेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस पर हमला, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा और मंडी गेट तोड़ने का आरोप है। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मैदान में थे। उनके साथ सपा ने अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल को उतारा था। यहां से पल्लवी पटेल को देर रात विजयी घोषित किया गया है।  

इससे पहले शाम करीब सवा पांच बजे मतगणना एक ईवीएम की गिनती गड़बड़ी की आशंका पर रुक गई थी। उपमुख्यमंत्री के बेटे योगेश मौर्य का कहना था कि जितने वोट उस ईवीएम में बताए गए, उससे ज्यादा डिस्पले में दिख रहे थे। इसके बाद अंदर हंगामा हुआ।

Post Top Ad