यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ अनॉनिमस ने छेड़ा साइबर युद्ध, कई सरकारी वेबसाइट्स ठप- कई हुई ऑफलाइन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 25, 2022

यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ अनॉनिमस ने छेड़ा साइबर युद्ध, कई सरकारी वेबसाइट्स ठप- कई हुई ऑफलाइन


मॉस्को (मानवी मीडिया): अनॉनिमस (Anonymous) हैकिंग समूह ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर रूस पर साइबर युद्ध की घोषणा की है। समूह ने आरटी ब्रॉडकास्टर पर साइबर हमले की जिम्मेदारी भी ली है। अनॉनिमस ने ट्वीट कर कहा, "अनॉनिमस समूह आधिकारिक तौर पर रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध में है"। हैकिंग समूह ने दावा किया कि उन्होंने रूस के प्रचार स्टेशन आरटी न्यूज की वेबसाइट को नष्ट दिया है। 

यूक्रेन पर साइबर हमले से रूस का इनकार कहा वह हर चीज के लिए  हमें जिम्‍मेदार ठहरा रहे

इस ग्रुप को रिप्रजेंट करने का दावा करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट ने दावा किया कि उन लोगों ने रूस की सरकार के खिलाफ साइबर-वार की शुरुआत कर दी है। ये भी दावा दिया गया है यूक्रेन में रूसी मिलिट्री एक्शन के कारण रूस की दर्जनों वेबसाइट्स को निशाना बना कर डाउन कर दिया गया। एक रूसी न्यूज साइट के अनुसार रूस सरकार की वेबसाइट्स, रक्षा मंत्रालय जैसी कई वेबसाइट्स इस साइबर अटैक्स के कारण डाउन रहे। कुछ वेबसाइट्स स्लो हो गए जबकि कई वेबसाइट्स को ऑफलाइन कर दिया गया। ये सारा दिन चलता रहा।

इससे जुड़े एक अकाउंट की ओर से ट्वीट किया गया कि हमलोग legion हैं, पुतिन के समय जिनलोगों की जानें गई उसे नहीं भूलेंगे। इसी से जुड़े दूसरे अकाउंट ने ट्वीट किया पुतिन का समय गया अब इस अटैक से रिकवर में करने में काफी दिक्कत आएगी। रिपोर्ट के अनुसार न्यूज साइट RT.Com पर रूसी प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप लगाकर निशाना बनया गया।

Post Top Ad