भाजपा में शामिल हुए सपा, बसपा ,कांग्रेस के कई नेता जाने - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

भाजपा में शामिल हुए सपा, बसपा ,कांग्रेस के कई नेता जाने


 लखनऊ (मानवी मीडिया) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष मंगलवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही कई सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता  मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहें।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष कांग्रेस के पूर्व सांसद कमान्डो कमल किशोर की पुत्रवधु, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव, डा. प्रियंका किशोर (बहराइच), हिन्दी, मराठी व भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री, टीवी कलाकार,  शिखा मिश्रा (अमेठी), जनता पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी  अशफाक अहमद खान (बलरामपुर), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता, पूर्व जज, पूर्व नौसेना अधिकारी डा. राजनारायण सिंह (उन्नाव), अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष  राजवन सिंह पटेल,लोकदल के प्रदेश महासचिव  श्याम बिहारी यादव (सीतापुर), बसपा के अयोध्या लोकसभा प्रभारी पूर्व मण्डल कोआर्डिनेटर श्री शरद पाण्डेय, लोकतांत्रिक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव  राजेश तिवारी (लखनऊ), बहुजन समाज पार्टी के मण्डल प्रभारी रहें डा. उपेन्द्र प्रजापति (गोरखपुर), आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष  मीनू तिवारी (लखनऊ), अखिल भारतीय वीर एकलव्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. स्वामी दयाल गौड़, लोककलाकार व लोकगायिका  जान्हवी पाण्डेय (अम्बेडकरनगर), बसपा नेता, शिपिंग प्रोपराईटर, समाजसेवी  सुनील राव (देवरिया), प्रसपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  जान्हवी प्रसाद उपाध्याय (झांसी), प्रसपा के प्रदेश सचिव श्री अरविन्द कुमार सिंह (सुल्तानपुर), एनसीपी के प्रदेश महासचिव डा. पवन त्रिपाठी (प्रयागराज), कांग्रेस पिछडा़ विभाग के पूर्व सचिव  नीरज कुमार सैनी (लखनऊ), सामाजिक कार्यकर्ता  नीरज द्विवेदी (सुल्तानपुर), सेवानिवृत पुलिस अधिकारी  जगदीश प्रसाद तिवारी (लखनऊ), समाजवादी पार्टी जिला पंचायत सदस्य  उमेश दुबे (कानपुर देहात),  अरविन्द वर्मा (झांसी), प्रो.  मनोज कुमार सिंह (जौनपुर), समाज सेवी  सत्यदेव सिंह (सुल्तानपुर) ने बडी़ संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष  उमा मिश्रा, भारतीय एकता युवा मोर्चा के संस्थापक  दीपक लाल श्रीवास्तव व राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मनोज कुमार चौरसिया ने अपने संगठन का समर्थन पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विगत 2 चरणों के विधानसभा चुनाव से स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा फिर एक बार 300 से ज्यादा सीटो के लक्ष्य को प्राप्त कर रही हैं। बहन, बेटियां उत्साह के साथ बडी़ संख्या में मतदान के लिए निकली और मतदान का प्रतिशत बढा़कर सुरक्षित व खुशहाल प्रदेश के लिए भाजपा को अपना वोट दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सपा की सरकार में सरकारी नौकरियों की लिस्ट में सैफई कुनबे की पसंद के आधार पर ही नाम तय होते थे। जबकि बिना भेदभाव के सरकारी नौकरियां भाजपा सरकार ने दी। बिना भेदभाव व पूरी पारदर्शिता के साथ आवास, शौचालय, गैस सिलिन्डर, बिजली कनेक्शन, मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान सब लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ जुड़िये और अबकी बार फिर 300 पार का लक्ष्य पूरा कीजिए।

Post Top Ad