भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के समर्थन में नीरज सिंह ने किया जनसंपर्क - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के समर्थन में नीरज सिंह ने किया जनसंपर्क


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के  समर्थन में आज भाजपा युवा नेता नीरज सिंह ने  समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-13,मिनी एल आई जी  राजा जी पुरम की जनता से जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव जी भी साथ में उपस्थित रहे।

 लेबर कॉलोनी वार्ड के पार्षद राजेश मालवीय , राजेंद्र प्रसाद पांडे  ने महाकालेश्वर मंदिर पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया तत्पश्चात प्रत्याशी ने क्षेत्र की जनता से संवाद कायम कर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी दी एवं जनता से आशीर्वाद मांगा। जनता ने भी विधायक प्रत्याशी को हाथों हाथ लिया।  जनसंपर्क में मुख्य रूप से यूएन पांडे ,मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पार्षद राजेश मालवीय, संतोष श्रीवास्तव एसपी तिवारी बाबा दिव्या पांडे अभय उपाध्याय संजू शुक्ला राकेश चौरसिया व सम्मानित कार्यकर्ता  रहे।





Post Top Ad