महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्र में भा जा पा कार्यकर्ताओं ने घर घर किया संपर्क - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्र में भा जा पा कार्यकर्ताओं ने घर घर किया संपर्क

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)लखनऊ महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्र में भा जा पा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क कर, ‘पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास’ का पंपलेट बांटकर बीजेपी के लिए जनसमर्थन मांगा । सभी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास आगे भी निरंतर जारी रहे ।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री रीना चौरसिया के नेतृत्व में आम जनसंपर्क के अलावा छोटी-छोटी टोलियों में घरों और संगतो में भा जा पा गीत गाते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल गुप्ता, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला सौरभ तिवारी हर्ष शुक्ला अविनाश यादव वैभव सिंह महामंत्री अमित त्रिपाठी व अभिषेक गुप्ता मंत्री अतुल सिंह सचिन सोनकर अभिषेक श्रीवास्तव आशुतोष तिवारी मनीष शुक्ला द्वारा सहारागंज ,फिनिक्स मॉल जैसे बड़े-बड़े शॉपिंग मॉलों में, भूतनाथ चौराहे पर एवं रोडवेज बसों के अंदर आमजनों को भाजपा का पटका पहनाकर एवं पत्रक दे कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताने का कार्य किया जा रहा है साथ ही भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के प्ले कार्ड के माध्यम से जागरूक किया।

आगामी 5 जनवरी को युवा मोर्चा द्वारा हर मंडल में 'विकास की उड़ान' अभियान के अंतर्गत पतंग पर भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लिखकर और प्रधानमंत्री मोदी और योगी के स्टीकर लगाकर पतंग उड़ाई जाएंगी।

प्रकोष्ठों  द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अंशु खरे द्वारा चौक रोहिया बैंकट हॉल में व्यापारी वर्ग का तहरी भोज आयोजन आयोजित किया गया जिसमें सभी ने एक मत से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया।

अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष डॉक्टर शादाब आलम के नेतृत्व में निशातगंज, पेपर मिल कॉलोनी में अल्पसंख्यक समुदाय से विशेष जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों का यह याद दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिना किसी भेदभाव के केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों और बूथो की जिम्मेदारी के लिए विशेष रुप से संगठित बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बी एल ए की त्रिदेव टीम भी बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रभावी मतदाताओं से संपर्क करते हुए पार्टी के पक्ष में अन्य लोगों को जोड़ने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

Post Top Ad