पार्टी का ऐलान ,अखिलेश यादव,करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

पार्टी का ऐलान ,अखिलेश यादव,करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ (मानवी मीडिया): सीएम योगी के गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा चुनाव में कूदने का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर सपा ने स्थिति को साफ कर दिया है। वहीं, मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। 

अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में जा रहे हैं। हालांकि शिवपाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की खबर के बाद सपा में भी अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उहा-पोह की स्थिति बनी हुई थी।

Post Top Ad