नेहा यादव ने वोट फ़ॉर अखिलेश, अभियान चलाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

नेहा यादव ने वोट फ़ॉर अखिलेश, अभियान चलाया


 लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  नेहा यादव के द्वारा आज बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में “वोट फ़ॉर अखिलेश, न्यू उत्तर प्रदेश अभियान चलाया गया।

    “आएंगे अखिलेश, बनाएंगे खुशहाल उत्तर प्रदेश” संवाद में छात्र-छात्राओं के बीच विश्वविद्यालय में सम्पर्क करते हुए नेहा यादव ने कहा कि हमारा यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के उद्ेश्य से चलाया जा रहा है। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अखिलेश यादव  ने बेहतरीन प्रयास किये थे। हमें लैपटॉप के माध्यम से डिजिटल वर्ल्ड से जोड़ा, शिक्षा के निजीकरण पर रोकथाम लगाई, छात्राओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पॉवर लाइन बनाई और विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी।

अभियान में, छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अंकुर पांडेय, जोगिंदर सिंह पटेल, बब्बू अली गद्दी, निकुंज गंगवार, जैनब फातिमा, फरहान, पार्थ सिंह यादव, मोहित भारद्वाज, ऋतिक भारद्वाज, सचिव उबैद सिद्दकी, सदस्य संजय यादव, आजमगढ़ पप्पू यादव, मुरादाबाद से दुर्गा शर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कार्तिक पांडेय, इंटीग्रल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष शेख फैजल, आकाश यादव, नोमान, तराना, रेणु, तरुण प्रधान, आदि कई छात्र शामिल रहे।

Post Top Ad