फिर जोमैटो स्टॉक में बड़ी गिरावट, इन्वेस्टर्स का आधे से ज्यादा पैसा डूबा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 27, 2022

फिर जोमैटो स्टॉक में बड़ी गिरावट, इन्वेस्टर्स का आधे से ज्यादा पैसा डूबा

 ्मुंबई (मानवी मीडिया): फूड डिलीवरी कंपनी  जोमैटो भी अब शेयर मार्केट में Paytm की राह पकड़ चुकी है। मंगलवार को कुछ संभलने के बाद आज फिर  जोमैटो स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार के कारोबार में यह शेयर फिर से 10 फीसदी तक नीचे आ गया।

आज बीएसई पर जोमैटो शेयर 9.95 फीसदी की गिरावट के साथ 90.50 रुपए पर बंद हुआ। यह इस स्टॉक के ऑल टाइम हाई से करीब 50 फीसदी नीचे है।  जोमैटो में पैसे लगाने वाले इन्वेस्टर्स हाई लेवल से अब तक आधा पैसा गंवा चुके हैं। कंपनी का एमकैप कभी 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल चुका था, जो अभी 71,196 करोड़ रुपये तक गिर चुका है। जोमैटो  स्टॉक में पिछले सप्ताह से लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 7 में से 6 ट्रेडिंग सेशन में यह स्टॉक नुकसान में रहा है।

 ्कंपनी के फाउंडर ने लगातार आ रही गिरावट को लेकर हाल ही में कहा था कि उन्हें इसका इंतजार था। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में कहा, मैं आप लोगों को एक सीक्रेट बताना चाहता हूं। मैं लंबे समय से बाजार में गिरावट का इंतजार कर रहा था। जब बाजार गिरता है तो सब जगह से फंड समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में सिर्फ वही कंपनी टिक पाती है, जिसके पास अच्छे कर्मचारी होते हैं और लगातार टॉप पर अपनी कंपनी को बनाए रखने के लिए काम करते रहते हैं।

जोमैटो  अपने ग्राहकों को अब फ्री में  करेगी डिलिवरी, लॉन्च करेगी

ओशेयर मार्केट में नई टेक कंपनियां लगातार खराब परफॉर्म कर रही हैं। सिर्फ  जोमैटो और Paytm ही नहीं बल्कि Nykaa, Policy Bazaar, Cartrade Tech जैसी स्टार्टअप कंपनियों के स्टॉक में भी बीते दिनों बड़ी गिरावट आई है। हालांकि इसके बाद भी नए आईपीओ की कतार लंबी है। आने वाले समय में Ola, Oyo समेत कई स्टार्टअप कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं।

Post Top Ad