भाजपा निम्नस्तर पर उतर आई:: अखिलेश यादव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

भाजपा निम्नस्तर पर उतर आई:: अखिलेश यादव

लखनऊ (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता के बीच साख खो चुकी है। उसके साथ कोई नहीं है, वह अलग-थलग पड़ गई है। इसलिए भाजपा निम्नस्तर पर उतर आई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की बात हर गली में चर्चा में है। लोगों का मानना है कि भाजपा ने थोथे वादे किए है जबकि समाजवादी सरकार के काम की सच्चाई सब जानते हैं।

   उत्तर प्रदेश को भाजपा राज के पांच वर्षों में सबसे बुरे दिन देखने पड़े हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने समाज में खाईं पैदा कर दी है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों के भाव बढ़ गए हैं। परिवहन महंगा हो गया है। महंगी बिजली ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। केन्द्र-राज्य में भाजपा की सरकारों के बावजूद उत्तर प्रदेश का बिजली का कोटा नहीं बढ़ा। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।

   समाजवादी सरकार ने जनता के हित में 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की, प्रसूताओं के लिए 102 नम्बर सेवा शुरू की। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की। गरीबों के इलाज के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट बना जिसे भाजपा ने चालू नहीं किया। भाजपा ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए संगठित झूठ बोलने का अभियान चलाया है।

   समाजवादी पार्टी और भाजपा में बुनियादी अंतर है। समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। सद्भावना और सौहार्द समाजवादियों के चरित्र में है। वह सबका सम्मान करती है। सभी धर्मों के प्रति उसकी समान आस्था है। भाजपा की नीतियां नफरत और अलगाव पैदा करती है। समाज को बांटने के प्रयास किए जा रहे है। भाजपा अल्पसंख्यकों के प्रति विरोधभाव रखती है।

   चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। इन विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र की भी परीक्षा होनी है। भाजपा ने जनता को बार-बार धोखा दिया है। अपने संकल्प पत्र में लिखे वादों को भी उसने पूरा नहीं किया है। न किसान की आय दोगुनी हुई न उसकी फसल को एमएसपी मिली। नौजवानों को नौकरियों का वायदा किया गया। उनको भी अंधेरी गुफा में ढकेल दिया गया है। अब जनता ने तय कर लिया है कि वह छल-फरेब और जुमलेबाजी वाली भाजपा को दोबारा सत्ता में नहीं आने देगी। इस बार 2022 में जनता की एक मात्र पसंद समाजवादी पार्टी है।

Post Top Ad