मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना की चपेट में - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 4, 2022

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना की चपेट में

 


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। केजरीवाल से खुद इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, 'मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं।

बता दें, केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी। आपको बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तरखांड और पंजाब में आम आदमी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति को लेकर आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की एक बैठक में भाग लेने का भी कार्यक्रम था। वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट आने के बाद पिछले दो हफ्तों में COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन ने सोमवार को बताया कि दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 4,099 नए COVID-19 के मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी दर 6.46 प्रतिशत हो गई। 

दिल्‍ली में सक्रिय मामले 10,986 हो गए हैं और COVID-19 मामलों की अब तक की कुल संख्या अब 14,58,220 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में COVID-19 संबंधित मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर से ही दिल्ली से बाहर थे, वे कल ही लौटे हैं।

Post Top Ad