प्रियंका गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की बात, किया मदद का वादा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

प्रियंका गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की बात, किया मदद का वादा


नईदिल्ली, (मानवी मीडिया)कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अलवर रेप पीड़िता के परिवार से फ़ोन पर बात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी पूरी मदद का भरोसा दिलाया। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि अलवर की घटना निंदनीय है और राजस्थान सरकार से बात करके मैं दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने में साथ दूँगी।   

ग़ौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  ने घटना का संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारियों से जवाब माँगा था और घटना में न्याय दिलाने का वादा किया था। 

वहीं भाजपा के हमले और राजनीतिकरण का जवाब देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि “भाजपा के लोग हाथरस में एक बेटी के शव को उसके माँ-बाप से छीनकर जला देते हैं। बलात्कार पीड़िता की मृत्यु हो जाने के बाद उसके चरित्र पर उँगली उठाते हैं और उसको बदनाम करते हैं। वे लोग क्या महिलाओं के लिए न्याय पर बात करेंगे। प्रियंका जी इस मुद्दे पर संवेदनशील हैं और हमेशा न्याय की आवाज़ की आवाज़ के साथ खड़ी हैं। भाजपा के लोगों को उनके बारे में झूठी खबर फैलाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।“

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने लिखा कि भाजपा के नेताओं को बेटी के लिए न्याय से कोई मतलब नहीं है। वे लोग तो बेटी को बदनाम करने वाले एवं बलात्कार पीड़िता के परिवार को प्रताड़ित करने वाले लोग हैं। प्रियंका गांधी  के ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ अभियान ने आज महिलाओं की आवाज़ को ताक़त दी है। भाजपा का मूल मक़सद न्याय के लिए आवाज़ उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज़ पर हमला बोलना है। प्रियंका जी ने पूरे संवेदनशील तरीक़े से परिवार से बात की है और उनको पूरी मदद का वादा किया है।

Post Top Ad