शुभम सोती फ़ाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये साईकिल यात्रा का कियाआयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 5, 2022

शुभम सोती फ़ाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये साईकिल यात्रा का कियाआयोजन

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेंआज प्रातः 8 बजे 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक शुभम सोती फ़ाउंडेशन द्वारा निराला नगर स्वाध्याय केंद्र, Cyclopedia ग्रूप एवं नवाबी riders ग्रूप के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये एक यात्रा का आयोजन किया गया।


इस आयोजन के माध्यम से शुभम सोती फ़ाउंडेशन जन साधारण को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित करेगा।

शुभम सोती फ़ाउंडेशन विगत 12 वर्षों से सड़क सुरक्षा जागरूकता में अपना योगदान दे रहा है। 

5 जनवरी  को शुभम के जन्मदिन के अवसर पर इस कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। शुभम एक सड़क दुर्घटना में २०१० में इस दुनिया से चला गया था। उसके उपरांत ही शुभम सोती फ़ाउंडेशन का गठन किया गया था।

सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष सोती अपने पुत्र शुभम की स्मृति में यह है देश में प्रदेश की जनता तथा युवाओं को सतर्क एवं जागरूक करने का सदैव का प्रयास करते रहे हैं 

इस कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, ब्रिजेश मिश्रा, भूषण  एवं राजीव शर्मा आदि सम्मानित लोगों के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भाग लिया।


Post Top Ad