उ0प्र0::26 जनवरी परेड में ये लोग होंगे सम्मानित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 27, 2022

उ0प्र0::26 जनवरी परेड में ये लोग होंगे सम्मानित


लखनऊ (मानवी मीडिया), जिलाधिकारी लखनऊ  अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2022 निर्णायक मण्डल ( अश्वनी कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ,  सोमेन वर्मा पुलिस उपायुक्त पश्चिमी लखनऊ, कर्नल ज्ञान प्रकाश शर्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लखनऊ,  रीनू रंगभारती सहायक निदेशक संस्कृति विभाग लखनऊ एवं  सुरेन्द्र तिवारी संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ) द्वारा अंको की गणना के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्टता निर्धारण किया गया। ये अंक प्रतिभाग करने वाली मार्चिंग/बैण्ड टीमों की पोशाक, मार्चिंग में एक रूपता तथा बैण्ड धुन के आधार पर प्रदान किये गये, सांस्कृति कार्यक्रमों की मार्किंग पोशाक, प्रस्तुतीकरण, समय सीमा तथा सन्देश पर आधारित थी। निर्णायक मण्डल द्वारा श्रेष्ठता निर्धारण निम्नवत है।

उन्होंने बताया कि *ए-बेस्ट मार्चिंग कंटीजेट (मिलेट्री)*

1/11 गोरखा राईफल (पुरूष टुकड़ी)-प्रथम।

9 कुमायॅु रेजीमेन्ट (पुरूष टुकड़ी)-द्वितीय।

*- बी-बेस्ट मार्चिंग कन्टीजेन्ट (पैरा मिलेट्री)*

एस0एस0बी0 (पुरूष  टुकड़ी)-प्रथम।

आई0टी0बी0पी0 (पुरूष टुकड़ी)-द्वितीय।

सी0आर0पी0एफ0 (पुरूष टुकड़ी)-तृतीय।

*- सी-बेस्ट मार्च पास्ट (पुलिस, पी0ए0सी0 एवं होमगार्ड)*

यू0पी0 होमगार्ड (महिला टुकड़ी)-प्रथम।

यू0पी0 होमगार्ड (पुरूष टुकड़ी)-द्वितीय।

35 पी0ए0सी0 (पुरूष टुकड़ी)-तृतीय।

*- डी-बेस्ट मार्च पास्ट (सैनिक/एन0सी0सी0)*

एन0सी0सी0 (बालिका)-प्रथम।

एन0सी0सी0 (बालक)-द्वितीय।

*- ई-बेस्ट स्कूल परेड (बालक मार्च पास्ट)*

सी0एम0एस0 अलीगंज (बालक)-प्रथम।

सेन्ट जोजफ कालेज सीतापुर रोड़ लखनऊ (बालक)-द्वितीय।

ब्वायज इंग्लों बंगाली इंटर कालेज (बालक)-तृतीय।

*- एफ-बेस्ट स्कूल परेड (बालिका मार्च पास्ट)*

सी0एम0एस0 गोमती नगर विस्तार कैम्पस लखनऊ (बालिका)-प्रथम।

इरम पब्लिक कालेज इन्दिरानगर लखनऊ (बालिका)-द्वितीय।

एल0पी0एस0 सहारा स्टेट (बालिका)-तृतीय।

*- जी-बेस्ट स्कूल परेड (फ्लैग मार्च)*

सी0एम0एस0, आर0डी0एस0ओ0 (बालिका)-प्रथम।

एल0पी0एस0 बृंदावन योजना (बालिका)-द्वितीय।

सी0एम0एस0, गोमती नगर प्रथम कैम्पस (बालक)-तृतीय।

*- एच-बेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृत्य)*

सी0एम0एस0 राजेन्द्र नगर लखनऊ (भारत की वीरांगनाएं-नृत्य)-प्रथम।

सी0एम0एस0 राजाजीपुरम लखनऊ (बेटी हिन्दुस्तान की-नृत्य)- प्रथम।

बाल विद्या मंदिर चारबाग लखनऊ (उन्नत किसान खुशहाल किसान नृत्य)-द्वितीय।

सी0एम0एस0 महानगर लखनऊ (आत्म निर्भर भारत-नृत्य)-तृतीय।

*- आई-बेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम (ड्रिल)*

सी0एम0एस0 कानपुर रोड लखनऊ (भारत का टीकाकरण-ड्रिल)-प्रथम।

सी0एम0एस0 आनन्द नगर लखनऊ (सबको अवसर सबकी उन्नति-ड्रिल)-द्वितीय।

बाल निकुंज पलटन छावनी (भारतीय जाबांज-ड्रिल)-तृतीय।

*- जे-बेस्ट बैण्ड(मिलेट्री/पैरा, पुलिस,पी0ए0सी0 एवं होमगार्ड)*

एस0एस0बी0 (ब्रास व पाईप)-प्रथम।

आई0टी0बी0पी0 (पाइप बैण्ड)-द्वितीय।

पी0ए0सी0,35 (ब्रास बैण्ड)- द्वितीय।

11 जी0 आर0आर0सी0 (मिलिट्री ब्रास बैंड)-तृतीय।

*- के-बेस्ट बैण्ड (स्कूल)*

सी0एम0एस0 कानपुर रोड़ लखनऊ (पाईप बैंड)-प्रथम।

सेन्ट जोजफ कालेज सीतापुर रोड़ लखनऊ (पाइप बैंड)-द्वितीय।

सी0एम0एस0 कानपुर रोड़ लखनऊ (ब्रास बैण्ड)-तृतीय।


Post Top Ad