मऊ जिला कारागार में महिला कैदी ने की आत्महत्या - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 24, 2021

मऊ जिला कारागार में महिला कैदी ने की आत्महत्या

 


मऊ (मानवी मीडिया)मऊ जिला कारागार में महिला कैदी ने की आत्महत्या दहेज हत्या के मामले में मऊ जिला कारागार में बंद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला कैदी का शव कारागार के बाथरूम में मिला। वहीं महिला कैदी का शव मिलने की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि महिला अपने पुत्र के साथ करीब छह महीने से मऊ जिला जेल में बंद थी। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मीरा दहेज हत्या के मामले में 6 जून से ही जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को महिला भोजन करने के बाद अपनी बैरक में सोने चली गई। इसके बाद अगले दिन उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता हुआ मिला।

वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जेल प्रशासन का कहना है कि महिला ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या किया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Top Ad