अफ्रीकी देशों से आए 30 यात्री मिले कोरोना संक्रमित, बेंगलुरु से 10 यात्री लापता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 3, 2021

अफ्रीकी देशों से आए 30 यात्री मिले कोरोना संक्रमित, बेंगलुरु से 10 यात्री लापता

 


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): ओमीक्रॉन वेरिएंट के दो मामलों के बाद पूरे देश में डर का माहौल है। इस बीच अब एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है जिससे सरकार की चिंता बढ़ा दी है। खबर है कि उच्च खतरे वाले देशों से आए करीब 30 यात्री कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। कुल चार राज्यों में यह 30 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इन यात्रियों के स्वैब के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त लैबों में आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं। इस जांच से पता चलेगा कि इनमें से कोई यात्री कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं?

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर यात्री अधिक खतरे वाले अफ्रीकी देशों की यात्रा से लौटे हैं। इनमें से राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 9 यात्री हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के 2 यात्री और गुजरात के 1 यात्री शामिल हैं। इन राज्यों के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से ज्यादा असिम्टोमैटिक हैं और इनमें कोविड के बहुत कम लक्षण मिले हैं। इन सभी यात्रियों के कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग का काम शुरू हो चुका हैं।

:बेंगलुरु से 10 यात्री लापता

इस बीच एक और बड़ी खबर यह भी है कि अफ्रीकी देशों से बेंगलुरु आए 10 यात्री लापता हो गए हैं। इतना ही नहीं उनका फोन भी बंद है और वह अपने दिए पते पर भी उपलब्ध नहीं है। राज्य से ही ओमीक्रॉन के दो मामले सामने आने के बाद इसे बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी इन यात्रियों की तलाश में जुट गए हैं।

Post Top Ad