अब तक के मुख्य समाचार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 15, 2021

अब तक के मुख्य समाचार

 लखनऊ ➡️ मानवी मीडिया ➡लखनऊ: यूपी STF ने 3 गांज तस्करों को अरेस्ट किया*  अभियुक्तों में शेखर, राम भूलन, सीता की हुई गिरफ्तारी। एसटीएफ ने शाहजहांपुर से किया गिरफ्तार। तस्करों से 3 करोड़ कीमत का गांजा बरामद।

➡️दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है* केरल में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। हालांकि आज थोड़ी बारिश की गति में कमी आई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।16 नवंबर तक राज्य में बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

➡️लखनऊ: देश के सबसे लम्बे एक्सप्रेस वे पूर्वांचल एक्सप्रे वे का उद्‌घाटन कल* प्रधानमत्री मोदी सुल्तानपुर सें करेगे उद्‌घाटन, 22000 करोड की लागत से तैयार हुआ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे। 164 विधानसभा सीटों को प्रभावित करेने की कवायद, पूर्वांचलएक्सप्रेस वे के जरिये।

➡️लखनऊ: आज कल राजधानी लखनऊ में शाम के वक्त, जाम हर जगह देखने को मिलता हैं* चारबाग हो या हो केसरबाग। ऐसा ही मामला आया अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया का, जहाँ भीषण जाम देखने को मिला। पुल के नीचे जाम में फंसी एम्बुलेंस। एमबुलेंस को निकलने की जगह तक नहीं मिली।

➡️लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट* समाजवादी पार्टी के कारवाँ की राह में रोड़े अटकाना, भाजपाई संकीर्ण सोच का प्रतीक है और भाजपाई हताशा का भी। जिनकी मंशा लोगों का रास्ता रोकने की है वो ‘एक्सप्रेस-वे’ क्या बनाएँगे। भाजपा से आक्रोशित उप्र की जनता ने भाजपा के लिए ज़मीनी रास्ते बंद कर दिये हैं, हवाई मार्ग ही विकल्प है।

➡️लखनऊ: व्यापारियों को लाखों का चूना लगा "हुआ फरार* शिवम इंटरप्राइजेज ने व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना "हुआ फरार। व्यापारियों से 35 से 50 लाख रुपए का माल खरीद कर हुआ फरार। लगभग 50 व्यापारियों को माल खरीदने के एवज में चेक  देकर बनाया निशाना। चेक बाउंस होने के बाद व्यापारियों में फूटा आक्रोश। लगभग 30 व्यापारियों ने नाका थाने का घेराव कर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। पुलिस तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी। थाना नाका क्षेत्र का मामला।

➡️लखनऊ: शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पद के चुनाव की पोलिंग* आठ सदस्यों ने किया मतदान। पूर्व सांसद नूरबानो भी थी अध्यक्ष की दावेदार,आखिरी समय पर किया किनारा। अली जैदी बने शिया वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष। पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की  मुश्किले बढी। सीबीआई कर रही है 10 साल में बेची गई संपत्तियों की जांच। मौलाना कल्बे जवाद के करीबी बताए जाते हैं अली जैदी। प्रदेश सरकार द्वारा नामित सदस्य थे अली जैदी।

➡️आगरा: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या हुई मौत* सुने घर में ग्रहकलेश के चलते फांसी के फंदे पर झूली महिला ने जीवन लीला की समाप्त। 3 वर्ष पूर्व महिला की हुई थी शादी दो बच्चों को पीछे छोड़ा, परिजनों में मचा कोहराम। सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने महिला की मौत पर जमकर किया हंगामा, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। मायके के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत पुरा जसोल का मामला।

➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान* भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कानून बनाकर मजदूर को जकड़ा जा रहा। सरकार ने लॉकडाउन में अनाथ छोड़ दिया। ललितपुर के परिवार की एक लाख की मदद। सुल्तानपुर में सपा नेताओं को घर मे कैद किया गया,सपा प्रमुख अखिलेश यादव

➡️ग्रेटर नोएडा: कलयुगी चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म* घर बुलाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम,2 बार दुष्कर्म करने का चाचा पर लगा आरोप, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा, कासना थाना क्षेत्र की घटना।

➡️बरेली: गुंडों ने रिटायर्ड सीओ विकास यादव को पीटा* गाड़ी बैक करते समय टकराने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने घायल सीओ को मेडिकल के लिए भेजा,पुलिस ने आरोपी गुंडे को किया गिरफ्तार, कैंट के नकटिया एन्कलेव कॉलोनी की घटना।

➡️उन्नाव: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत*,बाइक सवार युवक-युवती को वाहन ने रौंदा, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, अजगैन क्षेत्र के कमला होटल के पास की घटना।

➡️रायबरेली: कमला नेहरू एजुकेशनल ट्रस्ट की जमीन का मामला,दर्जनों की संख्या में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन,कही और पुनर्स्थापित करने की मांग की जा रही,सैकड़ों संख्या में जमीन पर स्थापित थे दुकानदार,शहर क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे का मामला।

➡️अमरोहा: महिला का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी*, महिला की गर्दन और एक हाथ काटा गया,महिला के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका,गर्दन काटकर हत्याकर शव जंगल में फेंका,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,आदमपुर क्षेत्र के ढेंकला के जंगलों में मिला शव।

➡️दिल्ली: CBI, ED चीफ के कार्यकाल बढ़ाने वाले अध्यादेश पर* बोली कांग्रेस- ये सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन।

➡️दिल्ली: इस साल अब तक* डेंगू के 5277 मामले आए, 9 मौतें हुईं।

➡️इस्तांबुल: होने वाली इंटरपोल की जनरल असेंबली में* हिस्सा लेंगे CBI और NIA के चीफ।

➡️केरलः पलक्करड़ में,RSS कार्यकर्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या, BJP ने SDPI पर लगाया आरोप।

➡️महाराष्ट्र: वसूली केस* महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख 2 हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

➡️असम: उग्रवादी संगठन NSCN-KYA के 3 सदस्यों को* असम राइफल्स के जवानों ने किया ढेर।

➡️मुम्बई: ड्रग्स केस,मुंबई पुलिस की SIT के दफ्तर पहुंचा सैम डिसूजा, बयान दर्ज किया गया।

➡️पटना: शराबबंदी करने के बाद से कुछ लोग मेरे ख़िलाफ़ हो गए हैं* लेकिन हमने हमेशा लोगों की और महिलाओं की बात सुनी। लोग यह भूल गए हैं कि यह सर्वसम्मति से लागू हुआ है, इसमें किसी पार्टी का विरोध था क्या? सत्ता और विपक्ष दोनों की सहमति से लागू हुआ है: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना l

➡️मशहूर हिन्दी लेखिका मन्नू भंडारी का निधन, 90 वर्ष की उम्र में मन्नू भंडारी का निधन,'आपका बंटी' जैसी रचनाओं के लिए थीं मशहूर, साहित्यकार राजेंद्र यादव की पत्नी थीं मन्नू।

➡️लखनऊ: UPSCPCR अध्यक्ष बनाए गए देवेंद्र शर्मा,आयोग में 6 सदस्यों को नामित किया गया, शुचिता चतुर्वेदी, अनीत अग्रवाल सदस्य बनीं, श्याम त्रिपाठी, निर्मला पटेल सदस्य नामित, आशु दिवाकर, अशोक यादव सदस्य नामित।

➡️मुजफ्फरनगर: कार की साइड लगने से दो पक्षों में संघर्ष, विवाद बाद एक पक्ष का ग्रामीणों से खूनी संघर्ष, खूनी संघर्ष में 16 लोग हुए गंभीर घायल, ग्रामीणों ने बाइक और कार में की तोड़फोड़, पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के दौरान विवाद। ग्रामीणों ने 10 लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, खतौली कोतवाली के भैंसी गांव का मामला।

➡️दिल्ली: सलमान खुर्शीद की विवादित किताब का मामला* पटियाला हाउस कोर्ट में 17 नवंबर को सुनवाई, हिन्दू सेना के अध्यक्ष ने दाखिल की है याचिका, प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

➡️बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस को मिली कामयाबी,पुलिस ने 14 डकैतों को किया गिरफ्तार, 14 तमंचे,मिनी ट्रक,लूटा सामान बरामद, स्वाट,थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, कई जनपदों में घटनाओं को दिया था अंजाम।

➡️झांसी: यात्रियों से भरी बस पलटी,आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, घायलों को भेजा गया अस्पताल, झांसी के समथर थाना क्षेत्र की घटना।

➡️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे सुल्तानपुर* पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया हवाई सर्वेक्षण, कल पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी।

➡️कानपुर: खेत में कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप*, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, भीमसेन चौकी इंचार्ज ने कवरेज पर लगाई रोक, कानपुर आउटर के सचेंडी थाना क्षेत्र का मामला।

➡️आगरा: आपसी विवाद में हॉस्पिटल में हुआ हंगामा* दबंगो ने महिला के साथ जमकर की मारपीट। शिकायत करने के बाद हॉस्पिटल मालिक के रशूख के चलते नही हुई कोई कार्यवाही, दबंग हॉस्पिटल संचालक ने महिला को  कैद कर रास्ता किया बन्द, महिला के साथ मारपीट और दबंगई का पूरा वीडियो हुआ कैमरे में कैद, थाना शमशाबाद क्षेत्र के कस्बे बाजार स्थित शकुंतला हॉस्पिटल का मामला।

Post Top Ad