सुपर फास्ट इंटरनेट के लिए हो जाइए तैयार, भारत में जल्द शुरू होगी खास सर्विस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

सुपर फास्ट इंटरनेट के लिए हो जाइए तैयार, भारत में जल्द शुरू होगी खास सर्विस

 


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): Elon Musk भारत में अपनी सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink को शुरू करने वाले हैं। स्टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। कंपनी अपनी इस सर्विस के जरिए भारतीय यूजर्स को ब्रॉडबैंड और सैटेलाइट पर आधारित दूसरी कम्युनिकेशन सर्विसेज देने वाली है। कंपनी ने सोमवार को भारत में अपने बिजनस को रजिस्टर्ड भी करा लिया है। इससे माना जा रहा है कि अब जल्द ही यूजर स्टारलिंक के सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड का मजा ले पाएंगे। 

स्टारलिंक का कहना है कि वह अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस से भारत के रूरल इलाकों की डिवेलपमेंट में तेजी लाना चाहता है। शुरुआती फेज में कंपनी दिल्ली और आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूल्स में 100 से ज्यादा फ्री डिवाइस बांटेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि दिसंबर 2022 तक भारत में वह 2 लाख डिवाइस उपलब्ध करा दे और इसमें 80 प्रतिशत डिवाइस रूरल इंडिया में होंगे। खास बात है कि कंपनी को भारत में 5 हजार से ज्यादा डिवाइसेज के प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं।

भारत में स्टारलिंक अपनी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस की शुरुआत करेगी। इसमें सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस, कॉन्टेंट स्टोरेज और स्ट्रीमिंग, मल्टी-मीडिया कम्युनिकेशन के साथ कई और सर्विसेज शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी भारत में अपने सैटेलाइट फोन्स, नेटवर्क इक्विपमेंट, वायर्ड और वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेज के साथ डेटा ट्रांसमिशन और रिसेप्शन इक्विपमेंट का भी बिजनस करेगी। 

स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि SpaceX के पास अब भारत में 100 प्रतिशत अपनी सब्सिडियरी है। अब हम लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के साथ ही बैंक अकाउंट भी खोल सकते हैं। SpaceX एलन मस्क की रॉकेट कंपनी है और स्टारलिंक इसी का इंटरनेट डिविजन है।

Post Top Ad