कैसे 4 लड़कियों से इश्क लड़ाना आशिक को पड़ा महंग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 12, 2021

कैसे 4 लड़कियों से इश्क लड़ाना आशिक को पड़ा महंग


कूचबिहार (मानवी मीडिया): पश्चिम बंगाल में हैरान कर देने वाला मामला सामन आया है। यहां एक आशिक को 4 लड़कियों के साथ इश्क लड़ाना खासा महंगा पड़ गया। दवाई की दुकान पर काम करने वाले इस युवक एक साथ चारों लड़कियों अपने प्यार के जाल में फंसा रखा था। बहरहाल चारों को जब इसका पता चला तो वे एक साथ उसके घर पहुंच गई। एक साथ चारों गर्लफ्रेंड्स को देख युवक घबरा गया और उसने डर के मारे जहर खा लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के जोरपटकी गांव का है। बात जब खुली तो चारों लड़कियों ने आपस में बात की और एक साथ अपने आशिक पहुंच गई। युवक घर पहुंचा तो चारों प्रेमिकाओं को एक साथ देखकर वह घबरा गया। चारों ने उसे जमकर फटकारा। इस पर युवक ने जहर पी लिया। पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया। अब उसकी हालत खतारे से बाहर बताई जा रही है। उधर, चारों वतियों व युवक के परिजनों ने पुलिस में अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है

Post Top Ad