प्रियंका गांधी के सामने,कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों की मांगों - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 28, 2021

प्रियंका गांधी के सामने,कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों की मांगों


 लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी  से मुलाकात कर कोरोना काल के दौरान चुनाव ड्यूटी करते हुए मारे गए शिक्षकों के हक की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों की मांगों को प्रियंका गांधी के सामने रखा। प्रियंका गांधी  ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि शिक्षकों-कर्मचारियों की कई मांगों पर जल्द ही वे घोषणा करेंगी। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


Post Top Ad