मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य मामूली सुधार के साथ है स्थिर बना हुआ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 15, 2021

मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य मामूली सुधार के साथ है स्थिर बना हुआ


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): छाती में जकड़न और बुखार के कारण दो दिन पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य मामूली सुधार के साथ अभी स्थिर बना हुआ है। डॉ सिंह का इलाज कर रहे एम्स के डॉक्टरों की टीम ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अभी स्थिर बना हुआ है लेकिन स्थिति में पहले की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे भ्रामक और आधारहीन हैं। 

गौरतलब है कि डॉ सिंह को बुखार और और छाती में दर्द के कारण डॉक्टरों की सलाह पर एम्स में भर्ती कराया गया और इस दौरान उनकी कई जांचें भी हुई हैं। उनका स्वास्थ्य अब पहले की तुलना ने कुछ बेहतर बताया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कई अन्य नेता एम्स गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Post Top Ad