आशुतोष टंडन मंत्री नगर विकास द्वारा किया गया गाजियाबाद नगर निगम के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 4, 2021

आशुतोष टंडन मंत्री नगर विकास द्वारा किया गया गाजियाबाद नगर निगम के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास


लखनऊ (मानवी मीडिया)  मंत्री नगर विकास विभाग  आशुतोष टंडन  द्वारा गाजियाबाद नगर निगम, के 94 करोड़ 43 लाख की धनराशि से कराए गए निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को समर्पित  किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भवन सभागार में महापौर आशा शर्मा ,  राज्य मंत्री  अतुल गर्ग विधायक  साहिबाबाद सुनील शर्मा  विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी , महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , वरिष्ठ पार्षद राजेन्द्र त्यागी , सभी अन्य पार्षदगण तथा नगर आयुक्त उपस्थित रहे।

हिंदी भवन सभागार पहुंचने से पहले मंत्री द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा माननीय मंत्री एवं विधायकों के समक्ष गाजियाबाद क्षेत्रवासियों के हित में किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों को विस्तार से रखा जिसमें प्रमुख रुप से नगर आयुक्त महोदय द्वारा *गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जारी किए गए मुंसिपल ग्रीन बोंड का विवरण, लगभग 50 हेक्टेयर भूमि को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराया गया का विवरण, गाजियाबाद शहर को प्लास्टिक टूरिज्म के रूप में विकसित करने का विवरण, 46 तालाबों के जीर्णोद्धार का विवरण, शहर के 87 स्कूलों का जीर्णोद्धार कर डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं स्मार्ट क्लासों की सुविधाओं का विवरण, शहर को सौपे गए 57 आधुनिक टॉयलेट तथा पिंक टॉयलेट का विवरण, क्षेत्रवासियों को शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से मियावकी पद्धति से वृक्षारोपण का विवरण, शॉपिंग कमर्शियल कंपलेक्स के निर्माण का विवरण, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना का विवरण, गार्बेज फैक्ट्री गीला व  सूखे कूड़े को रीसायकल कर जैविक खाद तैयार करने का विवरण, डस्ट फ्री गाजियाबाद अभियान चलाकर धूल मुक्त शहर तथा एकत्रित धूल से इंटरलॉकिंग टाइल बनाने का विवरण, शहर के  पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का विवरण, शहर से कचरे के रूप में एकत्र वेस्ट प्लास्टिक से शहर के लिए आवश्यक वस्तुओं के निर्माण का विवरण,वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का विवरण* दिया गयाl  इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भविष्य में लाई जाने वाली योजनाओं के बारे में भी नगर आयुक्त महोदय द्वारा सम्मानित मंचासीन जनप्रतिनिधियों के समक्ष विषय को विस्तार से रखा जिसमें प्रमुख रुप से *डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य में लगे वाहनों को ग्रीन व्हीकल में परिवर्तित किए जाने के बारे में विवरण, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में 100 खेल की मैदान का निर्माण कर गजब पार्क के रूप में विकसित करने का विवरण, गाजियाबाद नगर निगम के समस्त संसाधनों को सुव्यवस्थित करने हेतु इ.आर.पी सिस्टम स्थापित करने का विवरण, टाटा स्टील के साथ एम.ओ.यू. के माध्यम से सीएसआर निधि अंतर्गत यूपी गेट के निकट गाजियाबाद प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य का विवरण, सड़क किनारे अतिक्रमण कर रोजगार करने वाले व्यक्तियों को व्यवसाय स्थल उपलब्ध कराने के साथ-साथ निगम द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई कीमती जमीन पर निगम प्लाजा का निर्माण कार्य का विवरण,* दिया गया


 महापौर  द्वारा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में पार्षदों का विशेष सहयोग बताते हुए  मंत्री को शहर विकास में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया तथा कोरोना महामारी में शहर वासियों के हित में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए  मंत्री आशुतोष टंडन  को अवगत कराया।

 केंद्रीय मंत्री जनरल (डॉ) वीके सिंह  (सेवानिवृत्त) संसद के मानसून सत्र होने की वजह से जल निगम गेस्ट हाउस में माननीय मंत्रीजी आशुतोष टंडन से भेंट कर दिल्ली लौट गए।

समीक्षा बैठक तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद  माननीय मंत्री  आशुतोष टंडन जी द्वारा हिंदी भवन लोहिया नगर पहुंचकर माननीय पार्षदों उपस्थिति में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 94 करोड़ 43 लाख के, निर्माण एवं विकास कार्यों का रिमोट दबाकर आधुनिक तकनीकी से शिलान्यास किया।

*उद्यान विभाग* से शहर में सभी वार्डों में 251 पार्कों का निर्माण एवं सौंदर्यकरण का कार्य, महामाया स्टेडियम के पीछे स्थित भूमि बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का कार्य, शहर वार्डों में 198 पार्कों को विकसित करने के कार्य का शिलान्यास किया गया

*जलकल विभाग* से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत शहर के विभिन्न पार्कों में 100 नग रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य, सिटी जोन प्रथम के अंतर्गत वार्ड 59 नई बस्ती पुरानी मुंसफी गंदा नाला अफगानआन मोहल्ले में 28 मीटर लंबी 250 एम एम व्यास की सिविर लाइन  सुधार एवं सड़क मरम्मत का कार्य, कवि नगर जोन के अंतर्गत वार्ड 71 में 850 मीटर की 600 एमएम व्यास की सीवर लाइन डालने का कार्य, वसुंधरा जोन अंतर्गत वार्ड 54 में सी डब्ल्यू आर से वसुंधरा सेक्टर 1 तक 250 एमएम व्यास की डी  आई पाइप लाइन डालने के कार्य, का लोकार्पण  मंत्री  के कर कमलों द्वारा किया गया

*डूडा भाग* मलिन बस्तियों के अंतर्गत शंकर विहार बम्हेता वार्ड 24 में इंटरलॉकिंग में नाली का कार्य, महिंद्रा एंक्लेव वार्ड 47 में इंटरलॉकिंग व टाइल का कार्य, कृष्ण विहार वार्ड 24 में इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली का निर्माण कार्यों का लोकार्पण माननीय मंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया। 

*स्वास्थ्य विभाग* गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किए गए कार्यों का लोकार्पण  मंत्री  द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रुप से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 8 ट्रांसफार्मर निर्मित किए जाने पर 27 नगर पोर्टेबल कंपैक्टर ट4 नगर हुक लोडर की आपूर्ति का कार्य, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत आरसी 7 नग की आपूर्ति का कार्य, तथा 10 टीपर सीएनजी की आपूर्ति का कार्य, 7 नग जेसीबी की आपूर्ति का कार्य, डोर टू डोर कलेक्शन 50 नग ई-रिक्शा की आपूर्ति का कार्य, ट्राई साइकिल 20 नग आपूर्ति का कार्य, नगर निगम सीमाअंतर्गत 5 नग अंडरग्राउंड डस्टबिन कार्य का लोकार्पण किया गया

*निर्माण विभाग* से शहर वासियों के लिए कई वार्डों में सड़क सुधार का कार्य आरसीसी नाले के निर्माण का कार्य आरसीसी ड्रेन व सी सी रोड का निर्माण कार्य इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण का कार्य आरसीसी रिटेनिंग वॉल का कार्य व अन्य कार्यों का लोकार्पण किया गया

साथ ही  मंत्री  द्वारा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर वासियों को कोविड-19 महामारी के समय में किए गए सहयोग के लिए सराहना की, 

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 को बड़ी ही सरलता के साथ नियंत्रित किया गया है। लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है अभी हम लोगों को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।गाजियाबाद नगर निगम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की गाजियाबाद में स्वच्छता को लेकर यहां की जनता बहुत जागरूक है और कोरोना के काल में सैनिटाइजेशन का कार्य हो चाहे सफाई का कार्य हो हर क्षेत्र में नगर निगम ने एक अहम भूमिका निभाई है। मंत्री टंडन जी द्वारा बताया गया कि लगभग 9443 लाख की  लागत की 71 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया गया । इसमें विभिन्न परियोजनाएं हैं जैसे की सड़कों की , जल निकासी की , वृक्षारोपण की  आदि योजनाएं।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नगर विकास विभाग और हमारे सभी स्थानीय निकाय जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जन समस्याओं के निवारण हेतु तत्परता से कार्य कर रहे हैं तमाम जो योजनाएं केंद्र सरकार की हैं उसमें उत्तर प्रदेश पूरे देश में अग्रणी है । स्मार्ट सिटी योजना में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी उसमें भी उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन है। पीएम निधि योजना जो हमारे रेडी पटरी वालों के लिए है उसमें भी उत्तर प्रदेश नंबर वन है।


इस प्रकार आज गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण  महापौर आशा शर्मा व माननीय विधायकों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया तथा शहर वासियों को एक तोहफे के रुप में शहर के टविकास कार्यों को सौंपा गया

गाजियाबाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा बताए गए गार्बेज फैक्ट्री के विषय पर माननीय मंत्री नगर विकास  आशुतोष टंडन जी द्वारा सिहानी पहुंचकर गार्बेज फैक्ट्री का जायजा लिया गया, निरीक्षण के दौरान किस प्रकार शहर का कचरा गार्बेज फैक्ट्री तक लाया जाता है और उस कचरे को गीला व सूखा अलग-अलग कर जैविक खाद के रूप में परिवर्तित होने तक की प्रक्रिया का जायजा लिया गयाl

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन गार्बेज फैक्ट्री में लगभग 150 टन कचरा प्रोसेस कर जैविक खाद में परिवर्तित किया जाता है, तथा शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए सिहानी में 150 कैपेसिटी तथा रेत मंडी में 350 कैपेसिटी की गार्बेज फैक्ट्री लगाई गई, नगर आयुक्त महोदय द्वारा माननीय मंत्री  को बताया गया कि गार्बेज फैक्ट्री में रजिस्टर्ड  रैग पिकर को भी जोड़ा गया है तथा इ.पी.आर.मॉडल पर गार्बेज फैक्ट्री को डेवलप कर कार्य किए जाने की योजना बनाई गई है 

माननीय मंत्री  आशुतोष टंडन  द्वारा फैक्ट्री का जायजा लेने तथा मशीनों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख कर शहर हित में और अधिक बेहतर प्रयास करने के निर्देश नगर आयुक्त महोदय को दिए गए  साथ ही सफल संचालन हेतु माननीय मंत्री  आशुतोष टंडन द्वारा गाजियाबाद नगर निगम को शुभकामनाएं दी गई

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में किए जा रहे कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण  कार्यों से निर्माण विकास कार्यो के लिए सदैव प्रयासरत पार्षदों द्वारा  मंत्री आशुतोष टंडन ,  महापौर आशा शर्मा जी तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर जी को धन्यवाद प्रेषित कियाl 

महापौर  तथा नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी  माननीय विधायकों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद दिया गया तथा उपस्थित  पार्षदों, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी , महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव शर्मा जी का धन्यवाद दिया गया।

Post Top Ad