रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या में राम मंदिर में कर सकेंगे रामलला के दर्शन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 4, 2021

रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या में राम मंदिर में कर सकेंगे रामलला के दर्शन


अयोध्या (मानवी मीडिया)-श्री राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामलला के दर्शन करने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का सपना पूरा होने की तारीख सामने आ गई है। दिसंबर 2023 से राम भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि रामलला 2023 तक गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। रामलला के विराजते ही मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। हालांकि, मंदिर से जुड़े बाकी काम 2025 तक पूरे होंगे।

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि गणेशोत्सव के दौरान मंदिर की नींव का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले चरण का काम शुरू होगा। 2023 में दिसंबर महीने से पहले रामलला का गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा। जुलाई में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उस समय भी कहा था कि 2023 के आखिर तक लोग राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर के अलावा भी बड़े निर्माण होने वाले हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर को सुसज्जित करने की रणनीति तैयार की जा चुकी है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तैयारियां सरकार बेहत तेजी से कर रही है।

Post Top Ad