अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हाथरस से भारी संख्या में पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, क्षेत्र पंचायत कांग्रेश की सदस्य ली - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 2, 2021

अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हाथरस से भारी संख्या में पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, क्षेत्र पंचायत कांग्रेश की सदस्य ली

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  के नेतृत्व में जनपद हाथरस से बहुत भारी संख्या में पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा महिला एवं पुरूष ने हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्ता ग्रहण कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत्् 30 सालों में सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों से ऊबकर जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है। बड़ी-संख्याओं में लोगों का कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना, लोकप्रियता का द्योतक है। इतनी काफी संख्या में हाथरस से पूर्व प्रधान एवं प्रधान का सदस्यता ग्रहण करना जमीन पर कांग्रेसजनों का काम करने का नतीजा है। ज्वाइन करने वालों में मुख्यरूप से मोहन सिंह बघेल,  बच्चू सिंह चौधरी, रोशन लाल बघेल,  लाखन सिंह चक,  शहजाद खां, इंसार अली, चन्द्रपाल सिंह सूर्यवंशी, छितर सिंह पचौरी,  बच्चू सिंह, विनोद कुमार, शोबरन सिंह,  सत्यपाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, हरिओम बाबा,  माधव सिंह, अशोक कुमार बघेर,  लाल सिंह त्यागी,  वीरेन्द्र सिंह,  रवीन्द्र कुमार दिवाकर,  शमबीर सिंह,  व्यास कुमार गौतम, विर्मा देवी,  वृजमोहन बघेल, जेपी धनगर,  महेन्द्र सिंह धनगर इत्यादि सैकड़ो लोग रहे।

Post Top Ad