जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): जुलाई माह में बैंक करीब आधे महीने बंद रहेंगे। जुलाई में वीकेंड छुट्टियों और विभिन्न त्योहारों के कारण 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार छह वीकेंड और 9 त्योहारों की छुट्टियां जुलाई माह में होंगी। इसमें दूसरे, चौथे शनिवार और चार रविवार की छुट्टियों को मिलाकर छह वीकेंड छुट्टी भी शामिल है।

  जुलाई में रथयात्रा, भानु जयंती, बकरीद, केर पूजा जैसे त्यौहारों पड़ रहे हैं। पहला त्यौहार 12 जुलाई को रथयात्रा का है जो इम्फाल, भुवनेश्वर में ज्यादा मनाया जाता है। वहीं, आखिरी छुट्टी 31 जुलाई को केर पूजा की होगी।


आइए आपको बताते हैं कि जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे:-4 जुलाई - रविवार की छुट्टी10 जुलाई – महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी11 जुलाई - रविवार की छुट्टी12 जुलाई - कांग रथ-यात्रा त्योहार की छुट्टी13 जुलाई - भानु जयंती की छुट्टी14 जुलाई -  द्रुकपा त्शेची त्योहार की छुट्टी16 जुलाई -  हरेला त्योहार की छुट्टी17 जुलाई - खारची पूजा की छुट्टी18 जुलाई - रविवार की छुट्टी 19 जुलाई - गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु की छुट्टी 20 जुलाई - बकरीद की छुट्टी 21 जुलाई -  ईद-उल-जुहा त्योहार की छुट्टी24 जुलाई –  महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी25 जुलाई -  रविवार की छुट्टी31 जुलाई - केर पूजा की छुट्टी 

गौरतलब है कि आरबीआई की छुट्टियां हर राज्य पर एक साथ लागू नहीं होती है। राज्यों के हिसाब से बैंकों में छुट्टियां होती हैं, इसलिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट को देखकर यह जान सकते हैं कि कौन से त्यौहार पर आपके राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Post Top Ad