एक जून से कुछ प्रतिबंधों एवं शर्तों के साथ प्रदेश के बाजारों को खोलने की मांग की::संजय गुप्ता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 29, 2021

एक जून से कुछ प्रतिबंधों एवं शर्तों के साथ प्रदेश के बाजारों को खोलने की मांग की::संजय गुप्ता

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले 

प्रदेश के व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया 

आदर्श व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के व्यापारियों के कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन के बिल पर 12 माह वित्तीय वर्ष( 2021 -22 )के लिए मिनिमम चार्ज, फिक्स  चार्ज,सर चार्ज एवं अन्य सभी प्रकार के  चार्ज माफ करने की मांग की 

प्रदेश के व्यापारियों के कामर्शियल हाउस टैक्स वित्तीय वर्ष 2021-22 को माफ करने की मांग की 

छोटे एवं मझोले  व्यापारियों के लिए प्रदेश स्तर पर आर्थिक सहायता की योजना बनाने की मांग की 

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए कोविड-19 से मृत्यु को प्राप्त हुए व्यापारियों के परिजनों को विभाग द्वारा संचालित बीमा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता की मांग की 

आवश्यक वस्तुओं के जिन व्यापारियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है उन्हें फ्रंटलाइन करोना योद्धा मानते हुए उनके परिजनों को सरकारी अन्य कर्मचारियों की भांति ₹50 लाख अनुग्रह राशि देने की मांग की 

सभी प्रकार की सरकारी वसूली व्यापारियों से 1 साल के लिए शिथिल रखने की मांग की

केंद्र सरकार से व्यापारियों को वित्तीय पैकेज  दिलाने हेतु पुरजोर सिफारिश एवं विशेष प्रयास किए जाने की मांग की 

एक जून से कुछ प्रतिबंधों एवं शर्तों के साथ प्रदेश के बाजारों को खोलने की मांग की

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर उनसे मिले व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लॉकडाउन के कारण प्रदेश के व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया लॉकडाउन के कारण व्यापारियों के सामने बहुत अधिक समस्याएं और चुनौतियां आ गई हैं उन्होंने कहा व्यापारी हमेशा से सरकार के साथ सहयोगात्मक रुख रखता है तथा सरकार के खजाने को कर संग्रह कर भरने में अपनी विशेष भूमिका निभाता है इस विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में व्यापारी प्रदेश सरकार की ओर आशा भरी निगाहों से आर्थिक सहयोग के लिए देख रहा है  संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री से व्यापारियों के लिए सहयोग की मांग की तथा उन्हें पत्र सौंपा

Post Top Ad