65 वर्षा से नहीं नहाया ये शख्स, खाने में पसंद है सड़ा हुआ मांस- दुनिया के सबसे गंदे आदमी की लंबी जिंदगी का राज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

65 वर्षा से नहीं नहाया ये शख्स, खाने में पसंद है सड़ा हुआ मांस- दुनिया के सबसे गंदे आदमी की लंबी जिंदगी का राज


तेहरान (मानवी मीडिया): खुद को साफ रखना और नहाना आखिर किसे पसंद नहीं होता, लेकिन अगर यह कहा जाए कि 10 या 20 सालों से नहीं, बल्‍कि पूरे 65 सालों से एक शख्स नहाया नहीं है तो इसे आप क्‍या कहेंगे।

 इस शख्स का नाम अमो हाजी है। इनकी उम्र करीब 87 साल है। वो ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबि‍क हाजी को लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे या नहाएंगे तो वे बीमार हो जाएंगे। इसी कारण उन्‍हें पानी से नफरत है और नहाते ही नहीं है।.इतना ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। उन्हें ताजा खाना भी पसंद नहीं है। सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। आपको सुनकर हैरत होगी कि तनाव दूर करने के लिए हाजी जानवरों के मल को तंबाकू की तरह के पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं। अब सवाल उठता है कि वो आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं? भावनात्‍मक रूप से जिंदगी में उनके कुछ परेशानियां आई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइफ में जीने का ये तरीका सीख लिया।हाजी दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं। जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो वे उन्‍हें जला देते हैं। एक हेलमेट से वो सर्दियों में खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं, इस हेमलेट का इस्‍तेमाल युद्ध के दौरान किया गया था। अमो का मानना ​​है कि वह इतने लंबे समय तक जी पा रहे हैं तो इसकी वजह उनका खुद को गंदा रखना ही है, यदि वे साफ-सफाई से रहते तो शायद इतने समय तक जीवित नहीं रह पाते

Post Top Ad