किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के लिये 250 करोड़ रुपए स्वीकृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के लिये 250 करोड़ रुपए स्वीकृत

 किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के लिये 250 करोड़ रुपए स्वीकृत

कृषि मंत्री ने अप्रैल एवं मई माह की किश्त जारी की


लखनऊ, (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही ने कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि औपचारिक आदेश निर्गत किये जाने हेतु कृषि विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

शाही ने बताया कि किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान हेतु 1500 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है, जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में अप्रैल एवं मई, 2021 माह हेतु 250 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकार की जा रही है।

कृषि मंत्री ने निर्देशित किया है कि स्वीकार की जा रही धनराशि का माहवार उपगोगिता प्रमाण पत्र अवश्य उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्वीकार की गई धनराशि का उपयोग किसी अन्य मद में न किया जाए।

Post Top Ad