भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा::अखिलेश यादव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 30, 2021

भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा::अखिलेश यादव

 


लखनऊ.. (मानवी मीडिया).समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा हुआ है। लोगों में हताशा है और जिंदगी दूभर हो गई है। इस पर भी भाजपा का तुर्रा यह है कि राज्य की जनता के इससे अच्छे दिन कभी नही आ सकते। अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के कारण राज्य गुंडा, माफियाओं और अपराधियों की गिरफ्त में है। महिलाएं-बच्चियां अपमानित हो रही हैं। लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना भाजपा का एजेंडा है। समाज में नफरत फैलाना और जातियों के बीच दूरी पैदा करना भारतीय जनता पार्टी की रणनीति और राजनीति दोनों है। भारतीय समाज में भाईचारा की मजबूती कायम रखने में भाजपा अड़चने पैदा करती है।

अखिलेश ने कहा कि किसानों की हालत दयनीय है। नौजवान बेकारी के शिकार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश बदहाल होता जा रहा है।

Post Top Ad