सभी जिलों में 60 साल से ऊपर के एवं 45 वर्ष से 59 वर्षके चिन्हितबीमारियों सेग्रसित व्यक्तियों के लिऐ 228 सत्र आयोजित किए गए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 1, 2021

सभी जिलों में 60 साल से ऊपर के एवं 45 वर्ष से 59 वर्षके चिन्हितबीमारियों सेग्रसित व्यक्तियों के लिऐ 228 सत्र आयोजित किए गए


लखनऊ-(मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में 60 साल से ऊपर के एवं 45 वर्ष से 59 वर्षके चिन्हितबीमारियों सेग्रसित व्यक्तियों के लिऐ 228 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन वैक्सीन दोनो प्रकार की वैक्सीन का उपयोग किया गया। शाम 7  बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 13424 लाभार्थियो का कोविड टीकाकरण किया गया। यह संख्या आगे भी बढ़ने की संभावना है। सभी जनपदों में टीकाकरण स्थलो पर पर्याप्त आवश्यक इंतजाम थे। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थियों को आधे घण्टे की अवधि के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। लाभार्थियों के पास उनके पंजीकृत मोबाइलनंबर पर टीकाकरण पूर्ण होने के संदेश के साथ टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने हेतु एक लिंक भी भेजा गया है, जिसके माध्यम से वे अपना प्रमाण पत्र प्रिंट कर सकते हैं या डिजिलॉकर मे सुरक्षित भी रख सकते हैं। 

प्राप्त सूचना के अनुसार सभी लाभार्थी सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं।  प्रदेश के सभी जनपदों 3-3 सत्र  आयोजित किए गए। जनपद लखनऊ में चार जगह-शेखर हॉस्पिटल, आरएमएल हॉस्पिटल, केजीएमयू, सिविल सत्र आयोजित किए गए। इस अभियान में 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। आज प्रति रक्षित किए गए लाभार्थियों की द्वितीय खुराक दिनांक 1 अप्रेल 2021 को उसी टीकाकरण स्थल पर दी जाएगी।

प्रदेश के चिन्हित सरकारी स्वस्थ्य केंद्रों पर दिनांक 4 व 5 मार्च को पुनः 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नम्बर 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post Top Ad